छत्तीसगढ़सोशल

अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर भानपुरी में हुआ भव्य आयोजन, शाला परिसर में सैकड़ों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

भानपुरी, बस्तर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भानपुरी हाई स्कूल परिसर में शनिवार की सुबह का दृश्य मनमोहक था, जब सैकड़ों लोगों ने एक साथ योगाभ्यास कर स्वास्थ्य और संतुलन का संदेश दिया। पूरे वातावरण में शांति, ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार हुआ। सूर्योदय के साथ योग आसनों की श्रृंखला और प्राणायाम ने न सिर्फ तन को स्वस्थ किया, बल्कि मन को भी शांत किया।

इस अवसर पर पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप और भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रवीण सांखला ने उपस्थित जनसमुदाय को योग दिवस की बधाई देते हुए योग को जीवनशैली में शामिल करने का आह्वान किया।
भाजपा मंडल भानपुरी द्वारा आर्ट ऑफ लिविंग के सहयोग से आयोजित इस भव्य आयोजन में थाना भानपुरी, शाला परिवार, वन विभाग, और अनेक सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला पंचायत सदस्य निर्देश दिवान, जनपद अध्यक्ष संतोष बघेल, थाना प्रभारी हर्ष कुमार धुरंधर, गौरव कश्यप, तुलसु कश्यप, खेमेश्वर पांडे, रमेश दिवान, घनश्याम चौहान, दुर्गम सर, भूषण गुप्ता, घनश्याम पानीग्राही, बेलालसन ठाकुर, नेताम सर, सोनवानी सर, होमेश पांडे सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!