
सड़कें केवल यातायात के लिए ही नहीं, बल्कि सुरक्षा के लिए भी पहचानी जाएं – ट्रैफिक डीएसपी संतोष जैन
इस तकनीकी पहल से वाहन चालकों को सामने से आ रहे ट्रैफिक का अंदाज़ा पहले से लग सकेगा, जिससे संभावित टक्कर और दुर्घटनाओं को रोका जा सकेगा
जगदलपुर। शहर में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और ट्रैफिक व्यवस्था को सुरक्षित बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल की गई है। आज दिनांक 26 जून 2025 को भंगा राम चौक और पुलिस पेट्रोल पंप के पास विशाल आकार का कन्वेक्स मिरर लगाया गया, जिससे सड़क पर आने-जाने वाले वाहन चालकों को विपरीत दिशा से आने वाले वाहनों की स्पष्ट झलक मिल सकेगी।
बता दें कि इस तकनीकी पहल से उन मोड़ों और तिराहों पर जहां दृश्यता कम होती है, वहां वाहन चालकों को सामने से आ रहे ट्रैफिक का अंदाज़ा पहले से लग सकेगा, जिससे संभावित टक्कर और दुर्घटनाओं को रोका जा सकेगा।

यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की इस योजना का नेतृत्व उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) संतोष जैन द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि हमारा उद्देश्य है कि सड़कें केवल यातायात के लिए ही नहीं, बल्कि सुरक्षा के लिए भी पहचानी जाएं। कन्वेक्स मिरर दुर्घटनाओं की रोकथाम में कारगर साबित होंगे।
इस नवीन तकनीकी प्रयास एवं यातायात विभाग की इस पहल की शहरवासियों ने जमकर सराहना की है। जगदलपुर में ट्रैफिक सुधार की दिशा में यह छोटा कदम, आगे चलकर बड़े बदलाव की नींव बन सकता है।
📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!
ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉
📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें





