छत्तीसगढ़जगदलपुरशिक्षा

नन्हे सपनों में जगी उम्मीद की किरण : माड़पाल में शिक्षा का उत्सव, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व विधायक किरण देव की गोद में दिखा स्नेह और संकल्प

कंधों पर बस्ता, आंखों में किरण, माड़पाल में बच्चों के संग दिखे विधायक किरण देव

शाला प्रवेशोत्सव में दिखा बच्चों के प्रति भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव का स्नेह, माड़पाल में खिला मासूमों का चेहरा

जगदलपुर। बस्तर की धरती पर शिक्षा के उत्सव को मनाने का जोश उस समय और बढ़ गया जब माड़पाल में आयोजित शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक श्री किरण देव स्वयं बच्चों के बीच पहुंचे। मंच पर एक भावुक और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला, जब उन्होंने एक नन्हे बालक को गोद में उठाकर उसे प्यार और आशीर्वाद दिया।

हाथ में गुलाब का फूल और गले में सजी फूलमाला के साथ उस बालक के चेहरे पर जो मुस्कान थी, वह शिक्षा के प्रति उम्मीद और उज्जवल भविष्य की झलक दे रही थी। श्री किरण देव ने उस बच्चे से आत्मीय संवाद करते हुए कहा कि बच्चे ही हमारे देश का भविष्य हैं और उन्हें शिक्षा की मजबूत नींव देना हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर मंच पर मौजूद अधिकारियों, शिक्षकों और अभिभावकों ने भी इस पहल की सराहना की और कहा कि नेता जब खुद बच्चों के बीच आते हैं, तो शिक्षा को लेकर समाज में सकारात्मक संदेश जाता है।
जिला स्तरीय प्रवेश उत्सव के इस अभियान के अंतर्गत आयोजित यह कार्यक्रम केवल प्रवेश का नहीं, बल्कि बच्चों के सपनों को आकार देने का एक सुंदर प्रयास बन गया।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!