छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्करायपुर

वरिष्ठ IAS अधिकारी ‘अमिताभ जैन’ की सेवावधि में तीन माह की वृद्धि, अब 30 सितंबर 2025 तक देंगे सेवाएं

रायपुर | CG News | Breaking News

छत्तीसगढ़ शासन ने वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी श्री अमिताभ जैन (IAS:1989) की सेवावधि में तीन माह की और वृद्धि कर दी है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, अभिमन्यु जैन 1 जुलाई 2025 से 30 सितंबर 2025 तक शासन की सेवा में बने रहेंगे।

यह निर्णय AIS (DCRB) नियम, 1958 के तहत लिया गया है। राज्यपाल के नाम से एवं आदेशानुसार सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह सेवा वृद्धि नियम 16(1) के अंतर्गत अनुमोदित है।

श्री जैन छत्तीसगढ़ शासन के एक अत्यंत अनुभवी और कुशल प्रशासक माने जाते हैं। उनकी सेवावधि में वृद्धि से राज्य को उनकी प्रशासनिक दक्षता का और लाभ मिलेगा।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!