‘सुषमा के स्नेहिल सृजन’ में रची रथयात्रा की भक्ति-भावना से ओतप्रोत कविता, भाव-विभोर कर देगी मन

शब्दों में सजी रथयात्रा की भक्ति गाथा – सुषमा प्रेम पटेल की अनुपम प्रस्तुति
रायपुर। रथयात्रा जैसे दिव्य पर्व पर राजधानी की कवयित्री सुषमा प्रेम पटेल ने अपनी भावनाओं की गंगा बहाते हुए एक सुंदर काव्य रचना “रथयात्रा” के माध्यम से भगवान श्रीजगन्नाथ, श्रीबलभद्र और बहन सुभद्रा की महिमा का अद्भुत चित्रण किया है।
”सुषमा के स्नेहिल सृजन”
‘रथयात्रा’
उमड़ा जन सैलाब है, क्षेत्र पुरी शुभ धाम।
महापर्व श्री नाथ का, जगन्नाथ प्रिय नाम।।दोनों भाई संग में, बहन विराजीं साथ।
दर्शन से मिलती खुशी, नित्य नवाएँ माथ।।रथयात्रा यह पर्व है, मंगलमय शुभ काम।
संग सुभद्रा साथ में, श्री बलदाऊ नाम।।ईश महाप्रभु जी सदा, हरते सारे क्लेश।
तन पावन शुभ आचरण, सबके सम्मुख पेश।।जगन्नाथ भगवान जी, गरुड़ध्वज रथ संग।
सोलह पहिए सज गये, लाल पीत शुभ रंग।।तालध्वज है बढ़ रहा, चौदह पहिए साथ।
बलदाऊ जी खुश बहुत, लाल-हरा प्रिय नाथ।।बारह पहियों से चले, रथ है काला लाल।
दर्पदलन में शोभती, पहन सुभद्रा माल।।’सुषमा’ सुंदर भोग है, चढ़ता अन्न प्रसाद।
शंख-घंट रथ गूँजतें, अनुपम है यह स्वाद।।_कवयित्री सुषमा प्रेम पटेल (रायपुर छ.ग.)
“उमड़ा जन सैलाब है, क्षेत्र पुरी शुभ धाम।
महापर्व श्री नाथ का, जगन्नाथ प्रिय नाम।।”
इन पंक्तियों से कविता की शुरुआत होती है, जो सीधे पाठकों को पुरी धाम की उस आध्यात्मिक भीड़ और भक्तिभाव के दृश्य में ले जाती है, जहाँ तीनों रथ – नंदीघोष, तालध्वज और पद्मरथ – अपने अपने दिव्य स्वरूप में सुशोभित होकर खिंचते हैं।
कवयित्री ने अपने शब्दों से उस अद्भुत दृश्य का वर्णन किया है जब सोलह, चौदह और बारह पहियों वाले रथों में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा का विहार होता है, और गगन में शंख-घंट की ध्वनि गूंजती है।
“सुषमा’ सुंदर भोग है, चढ़ता अन्न प्रसाद।
शंख-घंट रथ गूँजतें, अनुपम है यह स्वाद।।”
कविता की खास बात यह है कि यह न केवल धार्मिकता को प्रकट करती है बल्कि पारंपरिक रंगों, प्रतीकों, भोग, और पवित्र वातावरण का भी मनोहारी चित्र प्रस्तुत करती है।
यह रचना न केवल साहित्य प्रेमियों को भाएगी बल्कि भक्तों के हृदय में श्रीजगन्नाथ रथयात्रा के प्रति श्रद्धा और भी अधिक प्रगाढ़ कर देगी।
📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!
ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉
📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें




