
रतनपुर (बिलासपुर)। शिवभक्तों के लिए एक और शुभ अवसर – शिवशक्ति रानी मंदिर देवस्थानम्, कोटामार्ग, जुनाशहर, रतनपुर (कोटा) में श्रावण मास पूजन 2025 का आयोजन 11 जुलाई (शुक्रवार) से 4 अगस्त (सोमवार) तक होने जा रहा है। यह आयोजन मंदिर परिसर स्थित साक्षी महादेव देवालय में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी पूरे श्रद्धा और विधि-विधान से संपन्न होगा।

श्रावण मास के प्रत्येक सोमवार को रुद्राभिषेक पूजन, श्रीरामचरितमानस पाठ और शिव स्त्रोतों का संगीतमय पाठ किया जाएगा। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वे सपरिवार, ईष्ट मित्रों के साथ पहुंचकर पूजन, प्रसाद और महादेव के दर्शन का लाभ प्राप्त करें।
कार्यक्रम में वृक्षारोपण, भोग भंडारा और मंदिर निर्माण हेतु सहयोग की भी अपील की गई है। भक्तगण PhonePe के माध्यम से भी आर्थिक सहयोग कर सकते हैं।
- विशेष आकर्षण
प्रत्येक सोमवार को विशेष पूजा विधि
भव्य भंडारा व प्रसाद वितरण
श्रद्धा, भक्ति और सेवा का अनुपम संगम
📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!
ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉
📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें





