छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

रेल यात्रा से जनमन तक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जनता से आत्मीय जुड़ाव, कहा – ट्रेन की यात्रा हमेशा स्मृतियों को ताजा कर देती है

सीएम ऑन ट्रैक – सीएम विष्णुदेव साय ने किया रेल से रूट कनेक्ट

रेल यात्रा जीवन की आत्मीय यात्राओं में से एक होती है, जहाँ प्रकृति, लोग और अनुभव साथ चलते हैं – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर से सरगुजा के अंबिकापुर के लिए ट्रेन से रवाना हुए। मुख्यमंत्री की इस विशेष यात्रा ने न सिर्फ राजनीतिक हलकों में चर्चा बटोरी, बल्कि आमजन में भी उत्साह का माहौल बना दिया।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ट्रेन की यात्रा को लेकर खासे उत्साहित नजर आए। उन्होंने कहा कि ट्रेन की यात्रा हमेशा स्मृतियों को ताजा कर देती है। यह जीवन की आत्मीय यात्राओं में से एक होती है, जहाँ प्रकृति, लोग और अनुभव साथ चलते हैं।

मुख्यमंत्री की इस यात्रा में उनके साथ उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक सुनील सोनी भी मौजूद रहे। सभी ने आम यात्रियों से बातचीत की और ट्रेन यात्रा का आनंद लिया। यह यात्रा न केवल प्रशासनिक उद्देश्य से महत्वपूर्ण रही, बल्कि जनसंपर्क और धरातल से जुड़ाव का एक जीवंत उदाहरण भी बनी।
मुख्यमंत्री के इस पहल को जनता से जुड़ने की नई शैली के रूप में देखा जा रहा है, जहाँ सरलता और सहजता के साथ वे जनता के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज करवा रहे हैं।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!