छत्तीसगढ़रायपुर

30 दिवसीय शिव महापुराण के शुभ अवसर पर 20 जुलाई को होगा कवि सम्मेलन का आयोजन

रायपुर। अशोक नगर स्थित वायुवीर हनुमान मंदिर समिति द्वारा आयोजित 30 दिवसीय शिव महापुराण एवं 1,11,000 पार्थिव शिवलिंग रुद्राभिषेक के पावन अवसर पर दिनांक 20 जुलाई 2025, दिन रविवार को रात्रि 8 बजे से एक भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।

इस कवि सम्मेलन में देश के ख्यातिनाम कवियों की उपस्थिति रहेगी, जिनमें प्रमुख रूप से यशवंत यादव श्यशश्, मन्नू लाल यदु, इंद्रदेव यदु, रिकी बिंवास, शिव साहू श्नीलश्, उत्तम देवहरे, सुषमा पटेल एवं राजू छत्तीसगढ़िया शामिल हैं।

कार्यक्रम में पं. श्री अभिषेक मिश्रा जी कथा वाचन करेंगे। यह आयोजन न केवल साहित्य प्रेमियों को एक मंच प्रदान करेगा बल्कि धार्मिक वातावरण को भी समृद्ध करेगा।

आयोजक – वायुवीर हनुमान मंदिर समिति, गोंदवारा रोड, अशोक नगर, रायपुर (छ.ग.)
स्थान – अशोक नगर, रायपुर
समय – रात्रि 8 बजे से

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!