छत्तीसगढ़जगदलपुरराजनीति

जनसुनवाई में दिखा जनसेवा का संकल्प : विधायक कार्यालय में जनता से मिले भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण देव, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

जगदलपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण देव ने आज अपने नयापारा स्थित विधायक कार्यालय में क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। जनमानस से सीधे संवाद कर उन्होंने जनसुनवाई के माध्यम से विभिन्न मुद्दों की जानकारी ली और संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

जनता से मिलकर विधायक किरण देव ने कहा कि जनता की सेवा ही हमारा धर्म है। हर व्यक्ति की समस्या को प्राथमिकता से सुलझाया जाएगा।

इस दौरान जलापूर्ति, सड़क मरम्मत, विद्युत व्यवस्था, राशन वितरण, पेंशन स्वीकृति जैसे कई मुद्दों पर नागरिकों ने अपनी बातें रखीं, जिन्हें सुनकर विधायक ने मौके पर ही संबंधित विभागीय अधिकारियों को फोन कर कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा।

विधायक कार्यालय में उमड़ी भीड़ यह दिखाती है कि लोग अपने प्रतिनिधि से सीधे संवाद कर राहत की उम्मीद कर रहे हैं और विधायक किरण देव का यह जनसंपर्क उनके विश्वास को और मजबूत कर रहा है।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!