
प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं महापौर संजय पाण्डे के नेतृत्व में स्टेट बैंक चौक से शुरू हुआ स्वच्छता जागरूकता अभियान
स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने निकले जनप्रतिनिधि, व्यापारियों और नागरिकों को दी स्वच्छता की जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा
जगदलपुर। स्वच्छता को केवल एक सरकारी अभियान नहीं, बल्कि जनभागीदारी से संचालित जनआंदोलन का स्वरूप देने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। स्वच्छता जागरूकता अभियान के सातवें दिन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव ने स्टेट बैंक चौक से अभियान की शुरुआत करते हुए नागरिकों और व्यापारियों से सीधे संवाद किया।

इस अवसर पर उनके साथ महापौर संजय पाण्डे, नगर निगम आयुक्त प्रवीण कुमार वर्मा, नगर निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, एमआईसी सदस्यगण, पार्षद और शहर के गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों ने नागरिकों से अपील की कि गीला और सूखा कचरा अलग रखें, निर्धारित स्थान पर ही कचरा डालें और प्लास्टिक का प्रयोग न करें।
विधायक किरण सिंह देव ने कहा कि स्वच्छता की जिम्मेदारी केवल सफाई कर्मचारियों की नहीं, यह हम सबकी साझी जिम्मेदारी है। स्वच्छ शहर, स्वस्थ नागरिक का आधार बनता है।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों को स्वच्छता संबंधी पाम्पलेट वितरित किए गए, डस्टबिन उपयोग की जानकारी दी गई और व्यक्तिगत संवाद के माध्यम से जागरूक किया गया। डोर-टू-डोर संपर्क के माध्यम से व्यापारियों को कचरा पृथक्करण की अहमियत समझाई गई।

जनप्रतिनिधियों की इस पहल की आमजन ने सराहना करते हुए नियमित सफाई बनाए रखने का संकल्प लिया। महापौर संजय पाण्डे के नेतृत्व में पिछले सात दिनों से चल रहा यह अभियान चौक-चौराहों, गली-मोहल्लों तक पहुंचकर शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने की दिशा में प्रभावी परिणाम दे रहा है।

इस अभियान में अनेक जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, पार्षदों, ब्रांड एंबेसडर्स और नगर निगम अधिकारियों की सहभागिता रही, जिनमें प्रमुख रूप से पूर्व विधायक बैदू राम कश्यप, भाजपा जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे, एमआईसी सदस्य लक्ष्मण झा, निर्मल पानीग्राही, योगेंद्र पांडे, संजय विश्वकर्मा, राणा घोष, संग्राम सिंह राणा, पार्षद संतोष गौर, हरीश पारेख, पितामह नायक, श्याम सुंदर बघेल, उमा मिश्रा, नेहा ध्रुव, श्वेता बघेल, गायत्री बघेल, खगेंद्र ठाकुर, स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर रामनरेश पांडे, नलिन शुक्ला, एच वाय कुकड़े, राजीव निगम, आरयेंन्द्र सिंह आर्य, दिगंबर राव, करमजीत कौर, रिंकु पांडे, प्रकाश झा, संजय चंद्राकर, अतुल सिम्हा, राजेश श्रीवास्तव, दशरथ गुप्ता, अविनाश श्रीवास्तव, मनोहर दत्त तिवारी, विक्रम यादव, दिलीप झा, शशि भूषण रथ, राजा यादव, ब्रिजेश शर्मा, विवेक जैन, दुर्गा गुप्ता,रितेश सिन्हा, सूरज श्रीवास्तव, राजेश राव, संदीप ठाकुर, वीरेन्द्र जोशी, मनोज ठाकुर, रंजीता पाणिग्रही सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं नागरिक शामिल हुए।
📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!
ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉
📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें





