
जगदलपुर। लगातार बारिश से लालबाग स्थित सनसिटी कॉलोनी और शहीद पार्क क्षेत्र में उत्पन्न जलभराव की समस्या पर नगर निगम ने त्वरित संज्ञान लेते हुए राहत के उपाय शुरू कर दिए हैं। नागरिकों की शिकायत के बाद गुरुवार को महापौर संजय पांडे के नेतृत्व में नगर निगम की तकनीकी टीम ने प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया और तुरंत कच्ची नाली खोदकर पानी निकासी की वैकल्पिक व्यवस्था शुरू कर दी।

इस मौके पर नगर निगम आयुक्त प्रवीण कुमार वर्मा, एमआईसी सदस्य निर्मल पाणिग्रही, लक्ष्मण झा, कार्यपालन अभियंता गोपाल भारद्वाज, इंजीनियर अमर सिंह एवं सब इंजीनियर अमन सहित निगम का अमला मौजूद रहा।
महापौर संजय पाण्डे ने कहा कि जनसमस्याओं का तत्काल समाधान ही हमारी प्राथमिकता है। जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए मौके पर ही नाली निर्माण कर निकासी का इंतजाम किया गया है।
निगम आयुक्त प्रवीण वर्मा ने बताया कि बारिश के मौसम में नालियों की नियमित सफाई और निगरानी के लिए विशेष टीम गठित की जा रही है, ताकि भविष्य में ऐसी समस्याएं दोहराई न जाएं।
नगर निगम की इस त्वरित कार्रवाई से नागरिकों ने राहत की सांस ली है और नगर प्रशासन की तत्परता की सराहना करते हुए महापौर संजय पाण्डे एवं निगम टीम के प्रति आभार जताया है।
📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!
ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉
📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें





