छत्तीसगढ़जगदलपुरराजनीति

संगठन को सशक्त बनाने सतत् कार्य करें भाजपा कार्यकर्ता – जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय

मण्डल स्तर पर बैठकें आयोजित कर रही है भाजपा, सरकार की उपलब्धि व जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पर जोर

तोकापाल मण्डल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की हुई बैठक

जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी संगठन की आगामी कार्य योजनाओं को मूर्तरूप देने व कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने मण्डल स्तर पर बैठकें आयोजित कर रही है। गुरुवार को भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने
तोकापाल मण्डल के पदाधिकारियों की बैठक ली। जिसमें चित्रकोट विधायक विनायक गोयल, मण्डल क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य, जनपद अध्यक्ष भी मौजूद रहे।

भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने कहा कि संगठन की आगामी कार्य योजना ज़मीनी स्तर पर सफल रुप से क्रियान्वित हो, इसके लिये मण्डल स्तर के प्रत्येक पदाधिकारी व कार्यकर्ता कर्मठता से कार्य करें। केन्द्र व राज्य सरकार की जनकल्याण कारी योजनाओं का लाभ विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के निवासियों तक पहुँचे, इस उद्देश्य को पूरा करने समवेत प्रयास हो। मन की बात कार्यक्रम, बूथ स्तर पर जन चौपाल लगाने व एक पेड़ माँ के नाम कार्यक्रम के तहत अधिक से अधिक पेड़ लगाने और जनता से सीधे जुड़ने का आग्रह भाजपा जिला अध्यक्ष श्री पाण्डेय ने कार्यकर्ताओं से किया।

चित्रकोट विधायक विनायक गोयल ने कहा कि केन्द्र सहित प्रदेश में भाजपा की सरकार है। संगठन को मजबूत बनाने के साथ क्षेत्र की जनता को शासकीय योजनाओं का लाभ अधिकाधिक मिल सके, इसकी चिंता करते हुये हम सभी योजनाबद्ध रुप से कार्य करें।

बैठक में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष योगेन्द्र पाण्डेय, संतोष बघेल, तोकापाल मण्डल अध्यक्ष सोमारू राम कश्यप, जिला पंचायत सदस्य कामदेव बघेल, पद्मिनी कश्यप, जनपद अध्यक्ष रामवती भण्डारी, उपाध्यक्ष रितेश जोशी, लच्छे यादव सहित तोकापाल मण्डल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!