
दंतेवाड़ा। भारतीय जनता पार्टी ने दंतेवाड़ा जिला संगठन की नई टीम की घोषणा कर दी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के अनुमोदन के पश्चात जिला अध्यक्ष संतोष गुप्ता के नेतृत्व में 17 नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

- घोषित सूची में उपाध्यक्ष पद पर पिन्टुराम उइके, मुकेश शर्मा, कमला विनय नाग, सत्यनारायण महापात्र, सुमीत सरकार और धर्मपाल मिश्रा नियुक्त किए गए हैं।
- महामंत्री पद पर सत्यजीत चौहान और मुन्नाराम मरकाम को जगह मिली है। मंत्री पद की जिम्मेदारी भुवनेश्वर भारद्वाज, लता मरकाम, राजमन ठाकुर, श्रीमती राजश्री मंडावी, मालती मुड़ामी, अनिता वर्मा को सौंपी गई है।
- कोषाध्यक्ष के रूप में मनीष सुराना और प्रवक्ता पद पर दीपक बाजपेयी की नियुक्ति की गई है।
प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी जगदीश रामू रोहरा द्वारा हस्ताक्षरित सूची के साथ यह घोषणा प्रदेश कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, रायपुर से जारी की गई।
📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!
ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉
📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें




