छत्तीसगढ़जगदलपुरराजनीति

ज़मीनी स्तर पर हो केन्द्र व राज्य की जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन – भाजपा जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय

कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने जिले के सभी 13 मण्डलों में बैठकें कर रही भाजपा

  • बास्तानार व सरगीपाल मण्डल में हुई बैठक

जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी जिले के सभी 13 मण्डलों में संगठन को सशक्त करने व कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने लगातार बैठकें कर रही है। भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने मंगलवार को सरगीपाल मण्डल व आज बुधवार को बास्तानार मण्डल की बैठक लेते अभी तक के मण्डलस्तर के कार्यो की समीक्षा की एवं आगामी कार्यकर्ताओं को गति देने रुपरेखा पर चर्चा की।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव जिले के सभी मण्डलों में सक्रियता बढ़ाते हुये पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को क्षेत्र में ज़मीनी स्तर पर कार्य करने निर्देश दिये है। जिसके तहत भाजपा जिला संगठन द्वारा सभी मण्डलों में लगातार बैठकें लेने का क्रम जारी है। भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने बैठक में कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार की जनता को लाभान्वित करने वाली सभी योजनाओं का लाभ आमजन को मिले व क्षेत्र के विकास के साथ साथ स्थानीय जनों की समस्याओं के निदान के लिये कार्यकर्ताओं द्वारा समवेत प्रयास हो।

बास्तानार मण्डल की बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक लच्छू राम कश्यप , योगेन्द्र पांडे, नरसिंह राव, बलदेव मंडावी, सुनील कोहरामी, नारायण ठाकुर, वामन वट्टी, संतोष ठाकुर कमल ठाकुर, प्रिया मुचाकी, महांती मंडावी, मालती मंडावी, रंगबती कश्यप एवं सरगीपाल मण्डल में मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम जोशी, जनपद अध्यक्ष सोनबारी भद्रे, रोहित त्रिवेदी, हेमकांत ठाकुर, दामोदर बघेल, संतोष बिसाई, बासुदेव बघेल, गजानंद दास, नीलकुमार बघेल रघु सेठिया, लिगबती भारती, खेमेशवरी रेवती पटेल, श्याम सुंदर, परमानंद पाढ़ी, घासी यादव, गुनेशवर बघेल, विद्या सेठिया, दशरथ, लखमु भोलानाथ, श त्रिनाथ,केके पाढ़ी,निलेदरी, मोहन सेठिया,राधे पटेल, भगवान भारती, तुलाराम सेठिया, बिरेंद्र ठाकुर, खगेश्वर कर्मा, अर्जुन बलीराम, सम्पत धनपति सनत कुमार कुसटो दीनबंधु मंगल, मगलदास, तुलसी पुजारी रामेश्वर भहीसराम, पुरन सोनसाय गनपत तुलसी गोयल शिवनाथ,प्रेम बघेल, बिजेश, सोनधर आदि सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!