छत्तीसगढ़जगदलपुरसोशल

भक्ति, परंपरा और सम्मान का संगम : शंकर मंदिर से निकली भव्य कांवड़ यात्रा, महापौर संजय पाण्डे ने चरण धोकर किया स्वागत

कांवड़ यात्रा में बही आस्था की बयार, महापौर सहित नगरवासी हुए भावविभोर

जगदलपुर। ॐ श्री नर्मदेश्वर जननी जन कल्याण समिति के तत्वावधान में सावन मास के पवित्र अवसर पर आज राजीव गांधी वार्ड स्थित शंकर मंदिर से भव्य कांवड़ यात्रा निकाली गई। यात्रा की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई, जहां भक्तिमय माहौल में कांवड़ियों का पारंपरिक रूप से स्वागत किया गया।

नगर के प्रथम नागरिक महापौर संजय पाण्डे ने जनप्रतिनिधियों के साथ कांवड़ियों के चरण धोकर, तिलक लगाकर और पुष्प वर्षा कर उन्हें सम्मानित किया। इस श्रद्धा और सेवा भाव ने सभी को भावविभोर कर दिया।
जयकारों के साथ कांवड़ियों का जत्था दंतेश्वरी मंदिर के लिए रवाना हुआ। महादेव घाट से पवित्र जल लेकर कांवड़ यात्री पुनः शंकर मंदिर लौटे, जहां भक्ति और आस्था का अनुपम दृश्य देखने को मिला।
यह कांवड़ यात्रा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बनी, बल्कि नगर में सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकता का संदेश भी छोड़ गई।

इस अवसर पर नगर निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, एमआईसी सदस्य निर्मल पाणिग्रही, लक्ष्मण झा, पार्षद खगेंद्र ठाकुर, आशा साहू, उर्मिला यादव, समिति अध्यक्ष हरकेश बहादुर सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं वार्डवासी उपस्थित रहे।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!