
हिंदू एकता के संकल्प के साथ सर्व हिंदू समाज की आमसभा संपन्न
जगदलपुर। सर्व हिंदू समाज बस्तर की आम सभा स्थानीय दुर्गा मंदिर परिसर जगदलपुर में आयोजित की गई! सर्व हिंदू समाज के अध्यक्ष श्री धर्मचंद शर्मा जी की अध्यक्षता में सर्वप्रथम ओंकार और विजय मंत्र और जयघोष के साथ बैठक को आरंभ किया गया। सर्व हिंदू समाज के सचिव रंजीत पांडे जी ने आगामी हिंदू उत्सवों को मनाने के कार्यक्रमों के संबंध में अपने विचार रखें तथा उपस्थित सदस्यों से संगठन संबंधी कार्यक्रमों के विषय में अपने-अपने विचार प्रकट करने का आग्रह किया।

इस बैठक में अशोक अरोड़ा और ईश्वर राव, विजय भारत रामनरेश पांडेय, योगेंद्र कौशिक, वी बालकृष्ण आदि वक्ताओं ने अपने-अपने विचार रखे सभी ने एक स्वर में हिंदू सांस्कृतिक, सामाजिक एकता और अखंडता पर बल दिया तथा सर्व हिंदू समाज को मजबूत बनाने की दिशा में प्रयास करने हेतु तथा सभी की सहभागिता हेतु संकल्पित हुए।
बैठक में योगेश ठाकुर नलिन शुक्ला,सुनील दास, नीलकंठ पांडे, निर्मल यादव, सुदर्शन पाणिग्रही, राम अवतार शर्मा, जीपी यादव सहित समाज के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!
ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉
📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें




