छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल : कई IAS अधिकारियों के प्रभार में बदलाव, देखें पूरी सूची..

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने आज भारतीय प्रशासनिक सेवा के कई वरिष्ठ अधिकारियों के विभागों में बदलाव करते हुए नए प्रभार सौंपे हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, कुल दस अधिकारियों के दायित्वों में आंशिक या पूर्ण परिवर्तन किया गया है।
इनमें प्रमुख रूप से खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण, पुनर्वास, आयुष, जनसंपर्क, लोक आयोग, सूचना प्रौद्योगिकी, स्वच्छ भारत मिशन सहित कई महत्वपूर्ण विभाग शामिल हैं। कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है तो कुछ को नवीन पदस्थापना दी गई है।

इस फेरबदल में शासन ने प्रशासनिक गति को और सशक्त करने के उद्देश्य से अधिकारियों को नई जिम्मेदारियाँ सौंपी हैं। ये नियुक्तियाँ राज्य शासन की विकास कार्यों में तीव्रता लाने और सुशासन को मजबूत करने की दिशा में अहम मानी जा रही हैं।
📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!
ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉
📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें





