छत्तीसगढ़राजनीति

निर्वाचन कार्य में लापरवाही और शराब पीकर काम में पहुंचे कर्मचारी, जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. तम्बोली ने किया निलंबित

सीजीटाइम्स। 10 अप्रैल 2019

जगदलपुर। लोकसभा निर्वाचन 2019 के दौरान बस्तर संसदीय क्षेत्र के लिए मतदान कार्य में लगाये गए कर्मचारियों द्वारा लापरवाही बरतने और शराब पीकर कार्य में आने के कारण बस्तर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ अय्याज तम्बोली ने पांच कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है।
बस्तर संसदीय क्षेत्र में 11 अप्रैल को होने वाले मतदान के सूक्ष्म पर्यवेक्षण के लिए माइक्रो ऑब्ज़र्वर के तौर पर नियुक्त छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक के असिस्टेंट अधिकारी अनिल कुमार मीणा को मतदान दलों की रवानगी के समय नदारत पाए जाने पर निलम्बित कर दिया गया। इसके साथ ही मतदान अधिकारी-3 के तौर पर नियुक्त शहीद गुंडाधूर कृषि महाविद्यालय के सहायक ग्रेड-3 मेघनाथ भारद्वाज, मतदान अधिकारी के तौर पर नियुक्त सहायक शिक्षक पंचायत श्याम सिंह नेताम, पीठासीन अधिकारी के तौर पर नियुक्त प्रधान पाठक लखिडस कश्यप और चंद्रसेना कश्यप को शराब पीकर कार्य में आने के कारण कलेक्टर डॉ तम्बोली द्वारा निलंबन की यह कार्यवाही की गई।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!