बस्तर की आवाज़-किरण देव : भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की मेहनत रंग लाई, केशकाल बाईपास को मिली केंद्रीय मंजूरी, जाम से मिलेगी जल्द मुक्ति

जनता की आवाज़ बने किरण देव, केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दी केशकाल बाईपास को मंजूरी
जगदलपुर। बस्तर संभाग सहित केशकाल क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी! लंबे समय से चली आ रही जाम की समस्या का समाधान अब जल्द ही होने वाला है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव के अथक प्रयासों और लगातार मांग के बाद केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने केशकाल बाईपास सड़क निर्माण के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को इस महत्वपूर्ण परियोजना की मंजूरी के लिए सहृदय धन्यवाद और आभार व्यक्त किया है। यह सड़क निर्माण न केवल रोज़ाना लगने वाले जाम से निजात दिलाएगा बल्कि बस्तर की जनता के लिए सुगम यातायात का नया मार्ग खोलेगा।
📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!
ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉
📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें





