
तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि हमारे देश की अस्मिता, स्वाभिमान और बलिदान का प्रतीक है – विधायक विनायक गोयल
जगदलपुर। स्वतंत्रता दिवस के पूर्व “हर घर तिरंगा” अभियान को नई ऊंचाइयों पर ले जाते हुए बास्तानार मण्डल में आज अभूतपूर्व तिरंगा यात्रा रैली का आयोजन हुआ। पूरे क्षेत्र में जोश, उल्लास और देश प्रेम का ऐसा अद्भुत संगम देखने मिला, मानो बास्तानार तिरंगे के रंग में रंग गया हो।
इस ऐतिहासिक रैली में चित्रकोट विधायक विनायक गोयल की विशेष उपस्थिति ने माहौल को और जोशीला बना दिया। जनसमूह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि हमारे देश की अस्मिता, स्वाभिमान और बलिदान का प्रतीक है। इसके सम्मान की रक्षा हम सभी का कर्तव्य है।

कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष बलदेव मण्डावी, मण्डल अध्यक्ष सुनील कुहरामी, जनपद अध्यक्ष महावती मण्डावी, पूर्व मण्डल अध्यक्ष नारायण ठाकुर सहित अनेक जनप्रतिनिधि और गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से गूंजते वातावरण में रैली आगे बढ़ी, जिसमें हाथों में लहराते तिरंगों के साथ सैकड़ों लोग शामिल हुए।
युवाओं से लेकर महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों तक, सभी ने इस तिरंगा यात्रा को ऐतिहासिक बना दिया। देशभक्ति गीतों, नारों और रंग-बिरंगे तिरंगों से सजा यह आयोजन न केवल एकता और अखंडता का संदेश देता है, बल्कि राष्ट्र के प्रति गर्व और जिम्मेदारी की भावना को भी मजबूत करता है।
📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!
ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉
📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें





