कैरियरछत्तीसगढ़ जनसंपर्कनारायणपुरस्वास्थ्य

संविदा चिकित्सा अधिकारी की भर्ती के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू 18 अगस्त को

नारायणपुर। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं के निर्देशानुसार जिला खनिज न्यास निधि (DMF) के तहत योग्य एवं अनुभवी चिकित्सा अधिकारियों की संविदा नियुक्ति के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में 18 अगस्त को पूर्वान्ह 10 बजे से अपरान्ह 12 बजे तक कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी नारायणपुर में प्रस्तुत किए जा सकता है। निर्धारित समय के बाद प्राप्त आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। पद के लिए आवेदकों को शैक्षणिक, तकनीकी योग्यता एवं अनुभव के आधार पर चयनित किया जाएगा। विस्तृत जानकारी के लिए कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, नारायणपुर के सूचना पटल एवं जिले की आधिकारिक वेबसाइट
https://narayanpur.gov.in/
पर अवलोकन किया जा सकता है।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!