कैरियरछत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक भर्ती 2025 : 27 अगस्त तक करें आवेदन, 14 सितंबर को होगी परीक्षा

छत्तीसगढ़ जिला पुलिस बल में आरक्षक संवर्ग के रिक्त पदों हेतु परीक्षा कार्यक्रम जारी

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल, रायपुर द्वारा अवर सचिव, छ.ग. शासन, गृह (पुलिस) विभाग के प्राप्त प्रस्तावों के आधार पर छत्तीसगढ़ जिला पुलिस बल में आरक्षक संवर्ग के रिक्त पदों हेतु लिखित भर्ती परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन हेतु संभावित परीक्षा का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थी व्यापम के पोर्टल में ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। व्यापम वेबसाइट पर पंजीयन उपरांत ऑनलाइन आवेदन सबमिट करने की प्रारंभिक तिथि, 5 अगस्त 2025, (मंगलवार), व्यापम वेबसाइट पर पंजीयन उपरांत ऑनलाइन आवेदन सबमिट करने की अंतिम तिथि 27 अगस्त 2025, (बुधवार) सायं 5 बजे तक, निर्धारित की गई है। प्रवेश पत्र जारी करने की तिथि 08 सितंबर 2025 (सोमवार), परीक्षा केन्द्र 05 संभागीय मुख्यालयों में निर्धारित किया जायेगा। परीक्षा की तिथि 14 सितंबर 2025 (रविवार) को नियत है।
अभ्यर्थी द्वारा ऑनलाइन आवेदन करते समय परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन पद्धति से किया जावेगा। छत्तीसगढ़ शासन के नियमानुसार छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासी अभ्यर्थी, जो परीक्षा में उपस्थित होते हैं, उनका परीक्षा शुल्क व्यापम द्वारा वापस कर दिया जावेगा। परीक्षा शुल्क उसी बैंक खाता में वापस किया जावेगा, जिस बैंक खाता से अभ्यर्थी ने ऑनलाइन आवेदन परीक्षा शुल्क का भुगतान किया है। विस्तृत जानकारी व्यापम की वेबसाइट
https://vyapamcg.cgstate.gov.in/
पर उपलब्ध है।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!