छत्तीसगढ़बीजापुरराजनीति

नवनियुक्त ‘भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष’ कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे मेड़ारम, समक्का-सारक्का देवी के दर्शन कर लिया आशीर्वाद

महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए जी. वेंकट ने संगठन का जताया आभार

बीजापुर। जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता जी. वेंकट को प्रदेश में बड़ी जिम्मेदारी देते हए प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व दिया गया है। भाजपा नेता जी. वेंकट ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने के बाद कार्यकर्ताओं के साथ तेलंगाना के मेड़ारम में स्थित समक्का सारक्का देवी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और क्षेत्रवासियों के सुख-शांति व खुशहाली की कामना की।

जी. वेंकट बीजापुर के भूतपूर्व जिलाध्यक्ष हैं। साथ ही वर्तमान में बस्तर जिला के प्रभारी हैं। वहीं अब भाजपा ने प्रदेश कार्यकारिणी की सूची हाल ही में जारी की है। जिसमें उन्हें बीजापुर से बड़ी जिम्मेदारी भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष की दी गई है। घोषणा के बाद उनके समर्थकों और कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। बीते शनिवार को प्रदेश उपाध्यक्ष ने जिले के कार्यकर्ताओं के साथ मेड़ारम पहुंच दर्शन किया है। इस दौरान उनका जगह-जगह फूल मालाओं से कार्यकर्ताओं ने स्वागत सत्कार किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष घासीराम नाग, पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार, जिला महामंत्री सतेंद्र सिंह ठाकुर, जिपं अध्यक्ष जानकी कोरसा, शंकरैया माड़वी, अशोक राव, जागर लक्ष्मैया, फूलचंद गागड़ा, चिन्ना तेलम, राकेश केतारप व अन्य नेता कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!