छत्तीसगढ़जगदलपुरसोशल

बस्तर पुलिस का सड़क सुरक्षा अभियान : पॉलिटेक्निक कॉलेज में छात्र-छात्राओं को बताया गया ट्रैफिक नियमों का महत्व

बस्तर में सड़क सुरक्षा अभियान, छात्रों ने लिया नियम पालन का संकल्प

“पहले सुरक्षा, फिर सफर” – पॉलिटेक्निक कॉलेज में छात्रों को सिखाए गए ट्रैफिक नियम

जगदलपुर। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा 2025 के अंतर्गत यातायात जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज आड़ावाल में किया गया।
यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक बस्तर शलभ सिन्हा के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के पर्यवेक्षण में आयोजित हुआ।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी डी.सी. बंजारे, उनके स्टाफ तथा पुलिस विभाग से उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) संतोष जैन, यातायात प्रभारी मधुसूदन नाग और एएसआई राजकुमार आडील ने छात्र-छात्राओं और कॉलेज स्टाफ को ट्रैफिक नियमों, सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों और उनसे बचाव के उपायों की विस्तार से जानकारी दी।

करीब 70 छात्र-छात्राएं, अध्यापक और कॉलेज स्टाफ इस जागरूकता कार्यक्रम में शामिल हुए। उपस्थित सभी ने भविष्य में ट्रैफिक नियमों का पालन करने और सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया।इस मौके पर वक्ताओं ने क्षेत्र में पूर्व में हुई सड़क दुर्घटनाओं के उदाहरण देकर छात्रों को सतर्क रहने की सीख दी।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!