शराब माफियाओं को कड़ा संदेश : थानों से ज़ब्त 30 हज़ार लीटर से अधिक अवैध शराब किया नष्ट, कीमत लगभग 1.10 करोड़ रूपये, बस्तर पुलिस-प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई

कलेक्टर द्वारा गठित जिला स्तरीय समिति ने किया नष्टीकरण
जगदलपुर। कलेक्टर बस्तर द्वारा गठित जिला स्तरीय मदिरा नष्टीकरण समिति ने शुक्रवार 22 अगस्त 2025 को थाना बकावंड़ के ग्राम राजनगर में बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 30,636.03 लीटर अवैध मदिरा का नष्टीकरण किया। इसमें 4,398.960 लीटर देशी मदिरा और 26,237.070 लीटर विदेशी मदिरा शामिल रही। बस्तर पुलिस ने इसकी कीमत करीब 1 करोड़ 10 लाख रुपये आंकी है। बस्तर पुलिस की यह कार्रवाई अवैध शराब कारोबारियों के लिए कड़ा संदेश मानी जा रही है।

कार्यवाही पुलिस अधीक्षक बस्तर शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन और अति. जिला दण्डाधिकारी सी.पी. बघेल की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान अति. पुलिस अधीक्षक जगदलपुर माहेश्वर नाग, नगर पुलिस अधीक्षक सुमीत कुमार धोत्रे, नायब तहसीलदार बकावंड़, पर्यावरण विभाग से कैमिस्ट नंदकुमार पटेल, थाना प्रभारी परपा व बोधघाट सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!
ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉
📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें





