
“एक पेड़ मां के नाम” अभियान में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने किया पौधरोपण

जगदलपुर। “एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम के अंतर्गत आज पं. सुंदरलाल शर्मा वार्ड में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति यदि अपनी मां के नाम से एक पौधा लगाए तो यह धरती हरी-भरी और प्रदूषण मुक्त बन सकती है।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनों ने भी पौधे लगाकर हरियाली का संकल्प लिया।

इस अवसर पर महापौर श्री संजय पाण्डे, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री वेदप्रकाश पांडे, निगम अध्यक्ष श्री खेमसिंह देवांगन, वार्ड पार्षद श्री योगेन्द्र पांडे, नरसिंह राव, सुरेश गुप्ता, निर्मल पाणिग्रही, लक्ष्मण झा, रजनीश पाणिग्रही, मंडल अध्यक्ष प्रकाश झा, अविनाश श्रीवास्तव, गोविंद ईनाणी, डीएफओ उत्तम गुप्ता, आयुक्त श्री प्रवीण कुमार वर्मा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और वार्डवासी मौजूद रहे।
📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!
ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉
📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें




