छत्तीसगढ़जगदलपुरसोशल

सैलाब के बीच उम्मीद की किरण : बाढ़ से जूझते गांव, नाले उफान पर, पुल-पुलियाएँ डूबीं, सड़क मार्ग बंद – फिर भी राहत और भरोसे का संदेश लेकर ग्रामीणों तक पहुँचे साहसिक नेतृत्वकर्ता भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व विधायक किरण देव

बारिश की विकट मार के बीच उम्मीद की किरण बने श्री देव : जनता के दर्द को समझने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में उतरे विधायक किरण देव

भारी बारिश के बीच हालात का जायजा लेकर ग्रामीणों की सुरक्षा और सहायता सुनिश्चित करने अधिकारियों को दिए तत्काल निर्देश

जगदलपुर। बस्तर में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने विकराल रूप ले लिया है। छोटे-बड़े नाले उफान पर हैं, पुल-पुलियाएँ जलमग्न हो चुकी हैं और कई गाँवों का सड़क संपर्क पूरी तरह टूट गया है। ऐसे विकट हालात में भी प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण देव ने जोखिम उठाते हुए प्रभावित क्षेत्रों की ओर कदम बढ़ाए।

लोहण्डीगुड़ा एवं चित्रकोट मार्ग पर सड़क जाम होने की जानकारी मिलते ही विधायक किरण देव प्रभावित क्षेत्रों का जायज़ा लेने निकल पड़े। इस दौरान सड़क पर पानी का बहाव अत्यधिक होने के बावजूद वे लगातार आगे बढ़ते रहे। ग्राम गढ़िया की पुलिया पर तेज धार में बहते पानी को देखकर सुरक्षा कारणों से उनका काफिला आगे नहीं बढ़ सका। लेकिन जनता को अकेला न छोड़ने के संकल्प के साथ उन्होंने वहीं से तत्काल अधिकारियों को फोन कर प्रभावित गाँवों की स्थिति पर लगातार नजर रखने और हरसंभव राहत पहुंचाने के निर्देश दिए।


  • देखें वीडियो..

ग्राम परियागुड़ा और गढ़िया के ग्रामीणों से बातचीत करते हुए किरण देव ने भरोसा दिलाया कि इस कठिन समय में भाजपा संगठन और प्रशासन दोनों मिलकर हर जरूरतमंद तक मदद पहुंचाएंगे।
जनता के दुःख-दर्द को नजदीक से समझने और हालात का स्वयं जायजा लेने का उनका यह साहसिक निर्णय प्रभावित ग्रामीणों के लिए बड़ी राहत साबित हुआ है। विकट परिस्थितियों में भी जनता के बीच खड़े रहने के इस संकल्प से किरण देव को ग्रामीणों ने सच्चा जनप्रतिनिधि बताते हुए आभार व्यक्त किया।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!