बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे बस्तर सांसद महेश कश्यप, दिलाया हर संभव मदद का भरोसा

जगदलपुर। बस्तर संभाग में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। कई गाँव बाढ़ की चपेट में हैं, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इस विकट परिस्थिति में बस्तर सांसद महेश कश्यप आज राहत शिविर पहुँचे और बाढ़ प्रभावित परिवारों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएँ सुनीं।

सांसद कश्यप ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि सरकार और प्रशासन पूरी तरह से उनके साथ खड़ा है और हर पीड़ित तक समय पर मदद पहुँचाई जाएगी। उन्होंने शिविर में रह रहे लोगों से कहा कि किसी भी जरूरतमंद को असुविधा नहीं होगी, आपकी हर समस्या का समाधान प्राथमिकता पर होगा।

बता दें कि सांसद ने मंगलवार को भी कई बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर हालात का जायजा लिया था और प्रशासन को राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए थे।
भारी बारिश से मांदर गाँव पूरी तरह टापू बन गया था, जहाँ एसडीआरएफ की टीम ने साहसिक प्रयास कर ग्रामीणों को सुरक्षित निकालकर राहत शिविरों तक पहुँचाया। इस मुस्तैदी और तत्परता की सांसद ने सराहना की।
📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!
ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉
📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें




