छत्तीसगढ़जगदलपुरराजनीतिराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री के अपमान पर भाजपा का आक्रोश, जगदलपुर में राहुल गांधी का पुतला दहन

सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध, जमकर की नारेबाजी

निम्न स्तर की राजनीति कांग्रेस के डीएनए में शामिल, अभद्र भाषा बर्दाश्त नहीं, देश के समक्ष माफी मांगे राहुल गाँधी – भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय

जगदलपुर। बिहार के दरभंगा जिले में कांग्रेस के मंच से खुलेआम कांग्रेसियों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अमर्यादित भाषा व गाली का प्रयोग करने की घटना से आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गाँधी का पुतला फूंका और कांग्रेस के कृत्य को निम्न स्तर की राजनीति बताकर जमकर नारेबाजी की।


देखें वीडियो..


स्थानीय गोल बाजार चौराहे में भारी संख्या में एकत्र भाजपा के कार्यकर्ताओं ने राहुल गाँधी का पुतला जलाया। भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने कहा कि कांग्रेस का चरित्र कभी नहीं बदल सकता। कांग्रेस स्तरहीन राजनीति पर उतर आयी है और यह कांग्रेस पार्टी के डीएनए में शामिल हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध अमर्यादित भाषा व गाली की घटना सत्ता से लगातार दूर हो रही कांग्रेस की हताशा है। कांग्रेस नेतृत्व की शह पर यह घटनायें हो रही है। प्रधानमंत्री श्री मोदी को कांग्रेस के मंच से गाली देने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना समूचे देश व देशवासियों का अपमान है। जिसे माफ नहीं किया जा सकता। भारतीय जनता पार्टी इसकी कड़े शब्दों में भर्त्सना करती है। आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा राहुल गाँधी का पुतला फूंक कर विरोध जताया गया है। कांग्रेस नेता राहुल गाँधी देश के समक्ष माफी मांगे।


देखें वीडियो..


कांग्रेस नेता राहुल गाँधी का पुतला दहन करने के दौरान महापौर संजय पाण्डेय, निगम अध्यक्ष खेम सिंह देवांगन, पश्चिमी नगर मण्डल अध्यक्ष प्रकाश झा, पूर्वी नगर मण्डल अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव, योगेन्द्र पाण्डेय, नरसिंह राव, आर्येन्द्र आर्य, मनोहर तिवारी, आलोक अवस्थी, सुरेश गुप्ता, राजेन्द्र बाजपेयी, संजय चंद्राकर, अतुल सिम्हा, शशि नाथ पाठक, योगेश शुक्ला, दशरथ गुप्ता,आशा साहू, ब्रिजेश शर्मा, संग्राम सिंह राणा, निर्मल पाणिग्रही, राणा घोष, त्रिवेणी रंधारी,सफीरा साहू, संजय विश्वकर्मा, नरेन्द्र पाणिग्रही, संतोष बाजपेयी, अभय दीक्षित, योगेश ठाकुर, रंजीत पाण्डेय, अमित कपूर, विनय राजू, पंकज आचार्य, हरीश पारेख, पुरूषोत्तम जोशी, बी जयराम, रोहित त्रिवेदी, खगेन्द्र ठाकुर, दिलीप दास, उर्मिला यादव, पूनम सिन्हा, गिरिजा गुप्ता, बसंती समरथ, श्वेता बघेल, नेहा ध्रुव, गायत्री बघेल, माहेश्वरी ठाकुर, यशवर्धन राव, आशुतोष पाण्डेय, राजा यादव,अलका सेंगर, शोभा रानी, गीता नाग, विभा सिंह, करमजीत कौर, दिलीप झा, रौशन झा, दिलीप सुंदरानी,हरीराम मण्डावी, राकेश तिवारी, अखिलेश शुक्ला, लाला महावर, विनीत शुक्ला, वीरेन्द्र जोशी, गणेश नागवंशी, योगेश मिश्रा, कमलेश विश्वकर्मा, बृजेश कपूर,रोहित खत्री, मनी विक्रम नायडू,सुरेश मिश्रा, अनिमेष चौहान, आदर्श ठाकुर, परेश ताटी, योगेश पाणिग्रही, कृष्ण नारायण नाग आदि सहित भारी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!