
खेल न केवल शारीरिक रूप से फिट रखते हैं, बल्कि टीम भावना और आपसी सहयोग को भी मजबूत करते हैं – महापौर संजय पाण्डे
जगदलपुर। फिट इंडिया मूवमेंट के तहत प्रियदर्शनी स्टेडियम में आयोजित रस्सी खींच प्रतियोगिता ने पूरे माहौल को जोश और रोमांच से भर दिया। नगर निगम पार्षद दल और जिला प्रशासन के बीच हुए मुकाबले में दोनों टीमों ने दमखम दिखाया, लेकिन अंततः नगर निगम की टीम ने जिला प्रशासन को मात देकर जीत अपने नाम कर ली।
देखें वीडियो..
प्रतियोगिता में नगर निगम टीम का नेतृत्व महापौर संजय पाण्डे ने किया, जबकि जिला प्रशासन की ओर से कप्तानी अपर कलेक्टर प्रवीण वर्मा ने संभाली। जीत के बाद महापौर ने पूरी टीम के साथ जीत की खुशी साझा की और विजेताओं को मोमेंटो व पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।

इसी क्रम में आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में भी नगर निगम पार्षदों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पुरुष वर्ग में श्याम सुंदर बघेल ने पहला स्थान प्राप्त किया, वहीं महिला वर्ग में नेहा ध्रुव और भाजपा संगठन से अविनाश श्रीवास्तव ने बाजी मारी।
महापौर संजय पाण्डे ने कहा कि फिट इंडिया मूवमेंट का मूल उद्देश्य स्वस्थ और जागरूक समाज का निर्माण करना है। खेल न केवल शारीरिक रूप से फिट रखते हैं, बल्कि टीम भावना और आपसी सहयोग को भी मजबूत करते हैं। आज नगर निगम की जीत पूरे शहर की जीत है।
इस आयोजन में मुख्य रूप नगर निगम अध्यक्ष खेम सिंह देवांगन, अपर कलेक्टर ऋषिकेश तिवारी, अपर कलेक्टर प्रवीण वर्मा,निर्मल पाणिग्रही,लक्ष्मण झा, योगेंद्र पांडे,राणा घोष, त्रिवेणी रंधारी, कलावती कसेर, श्वेता बघेल, संग्राम सिंह राणा, संजय विश्वकर्मा, प्रकाश झा, अविनाश श्रीवास्तव, यशवंत ध्रुव, पारुल बोथरा, आशा साहू, दिलीप दास,खगेंद्र सिंह ठाकुर, श्याम सुंदर बघेल, संतोष गौर, बसंती समरथ, उर्मिला यादव, रोशन सिसोदिया, गिरिजा गुप्ता, गायत्री बघेल, नेहा ध्रुव, पूनम सिन्हा,रितेश सिन्हा, राजपाल कसेर,नवीन बोथरा, शशि नाथ पाठक, संजय चंद्राकर, बृजेश शर्मा,जागेश्वर गुप्ता, रोशन झा,दिलीप सुंदरानी, बृजेश कपूर, कोटेश्वर नायडू, सुनील पिल्लै, श्रावण साहू, प्रदीप साहू, जिला प्रशासन, नगर निगम के समस्त अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।
📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!
ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉
📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें




