छत्तीसगढ़जगदलपुरराजनीति

भाजपा ने बनाया ‘समीर कुमार मिश्रा’ को बस्तर नगर पंचायत नेता प्रतिपक्ष, जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने की घोषणा

जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बस्तर नगर पंचायत में राजेन्द्र नगर वार्ड के पार्षद समीर कुमार मिश्रा को नेता प्रतिपक्ष बनाया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की अनुशंसा एवं प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय की सहमति से भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने आज सोमवार को बस्तर नगर पंचायत के नेता प्रतिपक्ष के रूप में समीर कुमार मिश्रा के नाम की घोषणा की है। भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने नवनियुक्त बस्तर नगर पंचायत नेता प्रतिपक्ष समीर कुमार मिश्रा से पार्टी की रीति नीति पर कर्मठता से कार्य करते हुये संगठन को मजबूत बनाने की अपेक्षा की है।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!