
बाढ़ की तबाही से जूझ रहे ग्रामीणों के लिए संघ स्वयंसेवकों का सहयोग बना संबल, जिसने उन्हें फिर से अपने घर-आंगन में लौटने का हौसला दिया है

जगदलपुर। बाढ़ की मार झेल रहे लोहंडीगुड़ा विकासखंड के ग्राम मांदर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) बस्तर के स्वयंसेवक सेवा कार्यों में जुट गए हैं। स्वयंसेवकों ने सामुदायिक भवन का मलबा हटाकर ग्रामीणों के रहने की व्यवस्था की, साथ ही विभिन्न स्थानों पर कई घरों के कमरों का मलबा निकालकर प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाई। बाढ़ की तबाही से जूझ रहे ग्रामीणों के लिए संघ स्वयंसेवकों का सहयोग संबल बना है, जिससे उन्हें फिर से अपने घर-आंगन में लौटने का हौसला दिया है।

देखें वीडियो..
जनपद सीईओ धनेश्वर पांडे ने स्वयंसेवकों के कार्यों की सराहना करते हुए पुनः सहयोग के लिए आग्रह किया। इस पर सभी स्वयंसेवकों ने आगामी रविवार को एक बार फिर ग्राम मांदर पहुंचकर सेवा कार्य करने का संकल्प लिया है।

देखें वीडियो..
ग्रामीणों का कहना है कि स्वयंसेवकों की समय पर मदद ने उन्हें बड़ी राहत दी है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का मूल मंत्र ‘नर सेवा ही नारायण सेवा’ को साकार करते हुए स्वयंसेवकों ने बिना थके कई घंटे तक काम किया। संघ का यह सेवा कार्य मानवता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!
ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉
📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें





