नया रायपुर में आयोजित हास्य कवि सम्मेलन में हास्यरस से भरपूर कविताओं और छंदों की हुई बरसात

कवि सम्मेलन अब प्रतिवर्ष आयोजित करने की हुई घोषणा
नया रायपुर। श्री रामेश्वर गणेशोत्सव समिति सेक्टर-29, नया रायपुर के तत्वावधान में गुरुवार को हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन कवि श्री अखिलेश्वर तिवारी ने किया।
कवि सम्मेलन में रायपुर और नया रायपुर के कवियों ने हास्यरस से भरपूर कविताओं और छंदों से श्रोताओं को खूब गुदगुदाया। नया रायपुर में पहली बार आयोजित इस कवि सम्मेलन को अब प्रतिवर्ष आयोजित करने की घोषणा की गई।

आमंत्रित कवियों में श्रीमती सुषमा प्रेम पटेल, श्रीमती अर्चना श्रीवास्तव, श्री यशवंत यदु, श्री रणबीर सिंह बघेल, श्री मन्नू लाल यदु, श्री अखिलेश्वर तिवारी, श्री रामचंद्र श्रीवास्तव, श्री उपेंद्र अग्रवाल, श्री अभिषेक श्रीवास्तव और सुश्री मयूराक्षी मिश्रा शामिल थे।
समिति के सभी सदस्यों एवं नया रायपुर के नागरिकों ने कविताओं का रसपान किया। कार्यक्रम के अंत में समिति द्वारा सभी आमंत्रित कवियों का श्रीफल, प्रशस्ति पत्र एवं खादी गमछा भेंट कर सम्मान किया गया।
📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!
ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉
📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें




