पड़ोसी से परिवार जैसा साथ – मध्यप्रदेश ने बढ़ाया मदद का हाथ : बस्तर के बाढ़ प्रभावितों के लिए CM मोहन यादव की पहल, भेजी 5 करोड़ की सहायता राशि और सामग्री, CM साय ने जताया आभार
आपदा की घड़ी में मध्यप्रदेश का संबल, छत्तीसगढ़ को राहत राशि भेजी

मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ आत्मीय बंधन से जुड़े हैं – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
अतिवृष्टि से प्रभावित छत्तीसगढ़ के लिए आगे आया मध्यप्रदेश, भेजी ₹5 करोड़ की सहायता राशि
रायपुर। अतिवृष्टि और बाढ़ से जूझ रहे छत्तीसगढ़ के लिए पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश ने मदद का हाथ बढ़ाया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने घोषणा की है कि मध्यप्रदेश सरकार की ओर से ₹5 करोड़ की राशि एवं आवश्यक राहत सामग्री छत्तीसगढ़ को भेजी जा रही है। उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ के साथ दृढ़ता से खड़ा है और भविष्य में भी हरसंभव सहयोग करता रहेगा।
देखें वीडियो..
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस सहयोग के लिए मध्यप्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने लिखा कि – “मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ न केवल पड़ोसी राज्य हैं, अपितु आत्मीय बंधन से जुड़े परिवार की तरह हैं। आपदा की घड़ी में आपका यह सहयोग निश्चित ही बस्तर संभाग के हमारे प्रभावित जनों को संबल प्रदान करेगा। पुनः धन्यवाद।”

दोनों मुख्यमंत्रियों के यह संदेश सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर साझा किए गए, जिन्हें लोग बड़े पैमाने पर पढ़ रहे हैं और एक-दूसरे राज्य के बीच आपसी सद्भावना की मिसाल बता रहे हैं।
📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!
ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉
📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें





