छत्तीसगढ़बस्तर संभागसोशल

मांदर से चित्रकोट तक संघ का सेवा संकल्प, बाढ़ पीड़ितों के बीच स्वयंसेवकों का समर्पण, ग्रामीणों का बना सहारा

बाढ़ पीड़ितों के संबल बने संघ स्वयंसेवक, चित्रकोट और मांदर में किया सेवा कार्य

जगदलपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) बस्तर के स्वयंसेवक लगातार बाढ़ प्रभावित गांवों में सेवा कार्य कर रहे हैं। रविवार को स्वयंसेवक ग्राम चित्रकोट पहुंचे, जहां उन्होंने शासकीय उचित मूल्य की दुकान की सफाई कर उसे राशन सामग्री रखने योग्य बनाया। इससे ग्रामीणों को जल्द ही नियमित राशन सुविधा मिलने का मार्ग प्रशस्त हुआ।


देखें वीडियो..


वहीं ग्राम मांदर में स्वयंसेवकों ने श्री राम प्रसाद पटेल, श्री पुरानचंद, श्री रूपक धर पटेल, श्री सुबे राम पटेल, श्री जय सुंदर पटेल और कुमारी पटेल के घरों का मलबा, लकड़ी व खपरा हटाकर उन्हें रहने योग्य स्थान उपलब्ध कराया। जिनके घर बाढ़ से पूरी तरह ढह गए थे, उनके लिए तिरपाल लगाकर अस्थायी आवास की व्यवस्था भी की गई।


देखें वीडियो..


ग्रामीणों ने संघ के इस सहयोग को संकट की घड़ी में संबल बताते हुए कहा कि स्वयंसेवकों ने उनके जीवन में उम्मीद और हौसला भर दिया है। उन्होंने कहा कि जब हम निराश हो चुके थे, तब संघ के स्वयंसेवक हमारी ढाल बनकर आए। आज हमें फिर से अपने घर-आंगन में जीने का हौसला मिला है, ये हमारे लिए किसी वरदान से कम नहीं।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!