छत्तीसगढ़जगदलपुरराजनीति

कांग्रेस ने स्वीकारी अपनी पराजय, ओछी राजनीति व गुण्डागर्दी इसका प्रमाण – भाजपा जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय

कांग्रेस का चरित्र व कृत्य जनता के समक्ष उजागर

झूठे आरोप व भ्रम फैलाने की निम्न राजनीति कर रही कांग्रेस

जगदलपुर। कांग्रेस ने अपनी पराजय स्वीकार कर ली है। जनता के समक्ष कांग्रेस का चरित्र व उसके कुकृत्य उजागर हो गये है, इसलिये कांग्रेस भ्रामक प्रचार व झूठ का सहारा ले रही है। भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने कांग्रेस पर कड़ा प्रहार करते हुये कहा कि सत्ता हासिल करने की अंधी लालसा में कांग्रेस बौखला गयी है। मुद्दा विहीन हो चुकी कांग्रेस झूठे आरोप मढ़ने की ओछी राजनीति और गुण्डागर्दी करने पर आमादा हो गयी है।
भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने कहा कि देश सहित प्रदेश की जनता कांग्रेस को नकार चुकी है। हताशा में कांग्रेस राजनीतिक मर्यादा व नैतिकता को ताक में रख दिया है। कांग्रेस के मंच से भद्दी गाली और अशिष्ट भाषा का उपयोग इसका प्रमाण है।

भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने कहा कि जनाधार खो चुकी कांग्रेस हथकण्डों का सहारा ले रही है। बस्तर के सर्वमान्य आदिवासी नेता व मंत्री केदार कश्यप पर निराधार व भ्रामक आरोप लगाने की निम्न स्तर की राजनीति कांग्रेस ने की। श्री कश्यप के भानपुरी स्थित निवास व कार्यालय का घेराव करने के नाम पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ की, वहाँ ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिस कर्मी के साथ मारपीट करने की वारदात को अंजाम दिया, अराजकता फैलाने का प्रयास किया। जनता कांग्रेस के ऐसे घृणित कृत्यों को देख रही है। नकारात्मक राजनीति कर रही कांग्रेस को जनता हर बार उखाड़ फेकेगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश सरकार छत्तीसगढ़ सहित बस्तर का निरंतर विकास के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप प्रदेश सहित बस्तर को बेहतर बनाने सतत सक्रिय व संकल्पित है। जनता का भरोसा भाजपा के साथ है।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!