छत्तीसगढ़जगदलपुरराजनीति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन से आरम्भ होगा भाजपा का सेवा पखवाड़ा – जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय

17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक भाजपा मनायेगी सेवा पखवाड़ा

जगदलपुर पश्चिम व पूर्वी नगर मण्डल की कार्यशाला आयोजित

प्रत्येक कार्यकर्ता को सेवा पखवाड़ा में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने कहा गया

जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन 17 सितम्बर से राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर पर सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम आरंभ किया जायेगा। जिसकी तैयारियों व कार्ययोजना को लेकर भाजपा जिले के सभी तेरह मण्डलों में मण्डलवार कार्यशाला आयोजित कर रही है। बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय में जगदलपुर पूर्वी मण्डल और जगदलपुर पश्चिम मण्डल की कार्यशाला संपन्न हुई। जिसमें प्रत्येक कार्यकर्ता को संपूर्ण समर्पण भाव से सेवा पखवाड़ा में सक्रियता से कार्य करने कहा गया है।

कार्यशाला को संबोधित करते हुये भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने कहा कि सेवा पखवाड़ा 17 सितम्बर से आरम्भ होकर 2 अक्टूबर गाँधी जयंती तक मनाया जायेगा। भाजपा के सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं को सेवा पखवाड़ा में अपना योगदान सुनिश्चित करना है।
प्रदेश कार्य समिति सदस्य विद्याशरण तिवारी ने कहा कि सेवा पखवाड़ा के सभी कार्यक्रमों को जनता के बीच पहुँच कर कार्यरूप देना है। बूथ स्तर तक कार्यक्रमों का सफल क्रियान्वयन किया जाना है। पूर्व जिला अध्यक्ष रूप सिंह मण्डावी ने कहा कि सेवा पखवाड़ा में स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान, एक पेड़ माँ के नाम अभियान में वृक्षारोपण, संगोष्ठी आदि कार्यक्रमों की रुपरेखा बनी है। प्रत्येक कार्यक्रम महत्वपूर्ण है। महापौर संजय पाण्डेय ने कहा कि शक्ति केन्द्र प्रभारी, संयोजक, बूथ अध्यक्ष, सचिव, बूथ स्तर के एक एक कार्यकर्ता सेवा पखवाड़ा के कार्यक्रमों को सफलता पूर्वक पूरा करें। आमजन का सहयोग लेकर जोड़ने का प्रयास करें।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पश्चिमी मण्डल अध्यक्ष प्रकाश झा व पूर्वी मण्डल अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव ने की। कार्यशाला का संचालन दिगम्बर राव, संजय चंद्राकर एवं आभार प्रदर्शन विक्रम सिंह यादव, शशिनाथ पाठक ने किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व संगठन मंत्री विधान चंद्रकर, योगेन्द्र पाण्डेय, श्रीधर ओझा,आनंद मोहन मिश्रा,सफीरा साहू, दीप्ति पाण्डेय, ललिता बघेल, गोदावरी साहू, आर्येन्द्र आर्य, मनोहर तिवारी, सुरेश गुप्ता, राजेन्द्र बाजपेयी, अतुल सिम्हा, संतोष बाजपेयी, सुधा मिश्रा, योगेश शुक्ला, दशरथ गुप्ता, मीना साहू, गीता नाग, आशा साहू, शेखर शर्मा, रितेश सोनी, अविनाश गौतम, मायारानी बरई, गायत्री कश्यप, राजा यादव, योगेश मिश्रा, किरण दीवान, राधा बघेल, ब्रिजेश शर्मा, शैलेष श्रीवास्तव, संतोष पाण्डेय, केतन महानंदी, दिलीप सुन्दरानी आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!