
तनिष्क यादव को एबीवीपी किरंदुल का नगर मंत्री बनाया गया
किरंदुल। विश्व के सबसे बड़े सामाजिक छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दंतेवाड़ा जिले की किरंदुल इकाई की घोषणा की गई।
अभाविप राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य/बस्तर विभाग संयोजक शैलेष ध्रुव ने बताया कि ABVP (अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद) एक राष्ट्रवादी छात्र संगठन है, जो छात्रहित और राष्ट्रहित के लिए कार्य करता है, जिसका मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय पुनर्निर्माण है। यह शैक्षिक सुधारों पर केंद्रित है और विश्वविद्यालयों में छात्रसंघ चुनावों में भाग लेता है। ABVP समाज सेवा, आपदा राहत, आत्मरक्षा प्रशिक्षण और छात्रों के कौशल विकास जैसे विभिन्न सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय रूप से शामिल है।
छात्रहित और राष्ट्रीय पुनर्निर्माण :
अभाविप छात्रहित और राष्ट्रहित से जुड़े मुद्दों को उठाता है और राष्ट्रीय पुनर्निर्माण को अपना मूल उद्देश्य मानता है। सदैव शैक्षणिक परिसर में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की व्यवस्था, विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा का लाभ और समस्याओं का निवारण जिसके लिए निरंतर प्रयासरत विद्यार्थी परिषद सालभर सक्रिय रहता है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी के रूप में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुश्री ललिता यादव द्वारा सत्र 2025–26 के लिए किरंदुल इकाई की नगर कार्यकारिणी हेतु तनिष्क यादव को नगर मंत्री, जूनेश, सागर, राखी, महादेव, तितली को नगर सह मंत्री, राष्ट्रीय कला मंच प्रमुख निशा, सह प्रमुख अनीश शर्मा, खेलो भारत प्रमुख भुवनेश्वरी, सह प्रमुख बामन, सेवार्थ विद्यार्थी (SFS) प्रमुख विजय, सह प्रमुख धानी, SFD प्रमुख आदित्य राज, सह प्रमुख सुमन मिथिलेश, महाविद्यालय प्रमुख आदित्य टेकाम, NSS प्रमुख भूमिका, नगर कार्यकारिणी सदस्य रुतरानी, राहीर, साथ ही महाविद्यालय अध्यक्ष के रूप में आकाश, उपाध्यक्ष मीनाक्षी, शिप्रा, सरोज, महाविद्यालय मंत्री डिंपल, सह मंत्री नेमेंद्र, रागिनी, SFS प्रमुख निकिता, SFD प्रमुख भूमि, राष्ट्रीय कला मंच प्रमुख अनीश शर्मा आदि विभिन्न दायित्वों का घोषणा किया गया।
नवनिर्वाचित नगर मंत्री तनिष्क यादव ने कहा कि विद्यार्थी परिषद से जुड़कर हम हमारे क्षेत्र के शैक्षणिक परिसरों को बेहतर बनाने के लिए काम करेंगे। किरंदुल इकाई के शिक्षा जगत में हो रही अनियमितताओं को दूर करने के लिए सदैव प्रयासरत रहूंगा।
📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!
ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉
📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें




