छत्तीसगढ़जगदलपुरराजनीति

बस्तर सांसद निवास पहुंचे BJYM प्रदेश अध्यक्ष, सांसद महेश कश्यप ने दी बधाई, भाजयुमो को बताया भाजपा की युवा शक्ति

राहुल टिकरिहा को मिला बस्तर का स्नेह, सांसद कश्यप बोले - युवा ही हैं पार्टी का भविष्य

बस्तर आगमन पर राहुल टिकरिहा का आत्मीय स्वागत, सांसद महेश कश्यप ने सौंपा ‘दशहरे’ का न्यौता

जगदलपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा के प्रथम बस्तर आगमन पर जिलेभर के युवाओं में उत्साह और उमंग का वातावरण देखने को मिला। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह उनका आत्मीय स्वागत कर नये दायित्व की हार्दिक बधाई दी।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा सांसद महेश कश्यप से भेंट करने उनके निवास पर पहुँचे। सांसद कश्यप ने उन्हें साल-शस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर नवदायित्व की शुभकामनाएँ दीं तथा विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरे में शामिल होने हेतु सादर आमंत्रण भी प्रदान किया।

सांसद महेश कश्यप ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा संगठन की शक्ति और ऊर्जा है। युवा पीढ़ी ही देश और पार्टी का भविष्य है। राहुल टिकरिहा जैसे ऊर्जावान नेतृत्व के हाथों में संगठन और अधिक सशक्त होगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेश में युवा मोर्चा की नई टीम भाजपा की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाएगी।

प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा ने इस आत्मीय स्वागत और शुभकामनाओं के लिए सांसद महेश कश्यप सहित सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि यह दायित्व मेरे लिए चुनौती और अवसर दोनों है। मैं युवाओं के हितों और संगठन की मजबूती के लिए निरंतर कार्य करता रहूँगा।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!