
भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा का बीजापुर प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत
विपरीत परिस्थितियों में कार्य कर रहे कार्यकर्ताओं की प्रदेश अध्यक्ष ने की सराहना

बीजापुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा का रविवार को बीजापुर प्रथम आगमन हुआ। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जिले के नेलसनार से बीजापुर तक जगह-जगह भव्य स्वागत किया। बाइक रैली, फूल-मालाओं और नारों के बीच वातावरण पूरी तरह उत्साहपूर्ण रहा।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि ‘संगठन ही सर्वोपरी’ है। भाजपा का हर कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है। अनुशासन के साथ पार्टी के कार्य करना ही कार्यकर्ता की असली पहचान है।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा पार्टी की ऊर्जा और उत्साह का प्रतीक है। युवाओं का समर्पण ही संगठन को नई दिशा और मजबूती प्रदान करता है।

प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा ने अपने उद्बोधन में कहा कि भाजयुमो पार्टी की रीढ़ की हड्डी है। संगठन का विस्तार और समाज के बीच रहकर कार्य करना ही युवा मोर्चा के प्रत्येक कार्यकर्ता का कर्तव्य है। भाजपा केवल कार्यकर्ताओं की पार्टी नहीं, बल्कि समाज की अग्रिम पंक्ति में रहकर जनता की सेवा करने वाली संस्था है।

उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य की सरकारें जनता के हित में जनकल्याणकारी योजनाएं बना रही हैं। इन योजनाओं का लाभ हर परिवार तक पहुँचे, इसकी चिंता और जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं की है।
📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!
ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉
📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें




