छत्तीसगढ़राजनीतिसोशल

जन्मदिन पर विशेष : संघर्ष से शिखर तक – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की जनसेवा यात्रा, संघर्ष, सेवा और सादगी का नाम – किरण देव

संघर्ष की धूप से निकली आशा की किरण..

बस्तर की मिट्टी से प्रदेश की राजनीति तक – किरण देव का सफर

छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष और लोकप्रिय विधायक श्री किरण देव जी का जन्मदिन केवल एक तिथि का उत्सव नहीं, बल्कि उन मूल्यों और आदर्शों का अभिनंदन है, जिनके बल पर उन्होंने राजनीति को जनसेवा का सशक्त माध्यम बनाया है।

  • संघर्ष से शिखर तक का सफर

जनजातीय अंचल की साधारण पृष्ठभूमि से निकलकर प्रदेश की राजनीति के शिखर तक पहुँचना आसान नहीं था, लेकिन किरण देव जी ने कठिनाइयों को कभी अपने सपनों के आड़े नहीं आने दिया। बस्तर की मिट्टी में पले-बढ़े इस बेटे ने हमेशा जनता की पीड़ा को महसूस किया और उसके समाधान के लिए संकल्पित रहे।

श्री देव की राजनीतिक यात्रा पीजी कॉलेज जगदलपुर के छात्रसंघ अध्यक्ष के रूप में शुरू हुई। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष, अध्यक्ष, भाजपा के जिला अध्यक्ष, प्रदेश मंत्री, जगदलपुर महापौर और भाजपा प्रदेश महामंत्री जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों को सफलतापूर्वक निभाया।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक बनने के बाद भी उनकी जीवनशैली वैसी ही सहज और सरल रही। शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए उन्होंने अपने क्षेत्र को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया, जो निरंतर जारी है….

  • नेता नहीं, परिवार का सदस्य

किरण देव जी का व्यक्तित्व उनकी विनम्रता और आत्मीयता से और भी उज्ज्वल बनता है। वे कार्यकर्ताओं से हाथ कम और गले अधिक मिलते हैं। यही कारण है कि आज हजारों कार्यकर्ता उन्हें औपचारिक संबोधनों से नहीं, बल्कि प्रेमपूर्वक “दादा” कहकर पुकारते हैं। जिसका शाब्दिक अर्थ स्थानीय भाषा में “बड़ा भाई” होता है।

यह संबोधन केवल सम्मान का प्रतीक नहीं, बल्कि उस विश्वास का प्रतीक है, जो जनता और कार्यकर्ता उनके प्रति महसूस करते हैं। दादा किरण देव कार्यकर्ताओं के सुख-दुख में वैसे ही खड़े रहते हैं जैसे घर का बड़ा भाई अपने छोटे भाई का सहारा बनता है।

  • भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के रूप में विज़न

प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद उनका संकल्प और भी व्यापक हो गया है। उनका मानना है कि राजनीति केवल सत्ता पाने का साधन नहीं, बल्कि समाज सेवा का सबसे प्रभावी मार्ग है। वे भाजपा संगठन को परिवार की तरह मजबूत करना चाहते हैं और युवाओं को राजनीति की मुख्यधारा से जोड़ना उनका प्रमुख लक्ष्य है।

उनका विश्वास है कि भाजपा की असली ताक़त कार्यकर्ता हैं, और कार्यकर्ताओं की ऊर्जा ही संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाती है।

  • प्रेरणादायी व्यक्तित्व

किरण देव जी का जीवन हमें यह सिखाता है कि नेता वही है जो जनता के बीच रहे, उनके सुख-दुख में सहभागी बने और संगठन को परिवार की तरह जोड़े। राजनीति की भीड़ में भी उनका सहज और आत्मीय व्यक्तित्व हर दिल को छू लेता है।

  • जन्मदिन की शुभकामनाएँ

आज उनके जन्मदिन के अवसर पर समूचा भाजपा परिवार, समर्थक और प्रदेशवासी दिल से शुभकामनाएँ दे रहे हैं। सभी की यही प्रार्थना है कि ईश्वर उन्हें स्वस्थ, दीर्घायु और ऊर्जावान बनाए रखें। उनका नेतृत्व छत्तीसगढ़ को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाए और वे यूँ ही कार्यकर्ताओं के “दादा” बनकर सबके दिलों में रोशनी फैलाते रहें।

जन्मदिवस पर हृदयंगम शुभकामनाएँ “दादा” श्री किरण देव जी… 💐

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!