
पीएम मोदी के जन्मदिन पर गागड़ा का अनूठा सम्मान, वृद्ध माताओं संग काटा केक
बीजापुर में गूंजा सेवा-संकल्प दिवस, गागड़ा ने लिया माताओं का आशीर्वाद
गरीब कल्याण से महिला सशक्तिकरण तक पूर्वमंत्री गागड़ा ने गिनाए मोदी सरकार के काम
बीजापुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर पूरे देश की तरह बीजापुर में भी सेवा-संकल्प दिवस के रूप में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
अटल सदन कार्यालय में हुए कार्यक्रम में नगर पालिका क्षेत्र की वृद्ध माताओं ने सामूहिक रूप से केक काटकर प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन मनाया और उनके स्वस्थ व दीर्घायु होने की कामना की।
इस मौके पर छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने उपस्थित सभी वृद्ध माताओं को साड़ियां भेंट कीं और उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। गागड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने बीते वर्षों में गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, उज्ज्वला योजना, जन-धन योजना, आयुष्मान भारत और डिजिटल इंडिया जैसी ऐतिहासिक योजनाओं का लाभ पाया है। मोदी जी के कार्यकाल में “सबका साथ, सबका विकास” की सोच के साथ समाज के अंतिम पंक्ति तक खड़े व्यक्ति को योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास हुआ है।
महिलाओं ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश की माताओं-बहनों को रसोई से राहत दिलाने के लिए गैस कनेक्शन से लेकर उज्ज्वला योजना तक बड़ा काम किया है। आज उनके जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए हम गर्व महसूस कर रहे हैं।
इस गरिमामय मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष जी.वेंकटेश्वर, भाजपा जिलाध्यक्ष घासीराम नाग, पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार, जिला कोषाध्यक्ष संजय लुंकड़, जिला महामंत्री गोपाल सिंह पवार, सतेंद्र सिंह ठाकुर, मंडल अध्यक्ष अशोक राव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य फूलचंद गागड़ा सहित समस्त भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!
ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉
📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें




