
दंतेवाड़ा। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस को “सेवा पखवाड़ा” के रूप में मनाते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा ने जिला चिकित्सालय दंतेवाड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस अवसर पर युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और रक्तदान किया।

शिविर का शुभारंभ विधायक चैतराम अटामी एवं जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल मुडामी ने किया। उन्होंने प्रधानमंत्री जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और रक्तदान करने वाले युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है, इससे किसी का जीवन बचाया जा सकता है। सभी को निडर होकर इसमें भाग लेना चाहिए।

भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुणाल ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री जी को शुभकामनाएँ प्रेषित करने का यह सबसे नेक तरीका है। हमारी कोशिश रही कि वे युवा भी रक्तदान करें जिन्होंने अब तक कभी रक्तदान नहीं किया है, ताकि उनके मन से यह भय दूर हो सके।
इस अवसर पर विधायक चैतराम अटामी, जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल मुडामी, नगरपालिका अध्यक्ष पायल गुप्ता, कमला विनय नाग, श्रीमती सुनीता भास्कर, श्रीमती सुभद्रा नेगी, मुकेश शर्मा, कुलदीप ठाकुर, पिंटू राम उइके, मुन्ना मरकाम, दीपक बाजपेई, भुनेश्वर भारद्वाज, रामू नेताम, श्रवण कड़ती, कैलाश मिश्रा, लता मरकाम, राघवेंद्र गौतम, श्रीकांत शिवहरे, अजय अवस्थी, चंदन ध्रुव, निखिल नाग, साजन गौतम, राजतिलक, शिव प्रताप, भूपेंद्र निर्मलकर, प्रियंका बेहरा, किर्ति ठाकुर, सुश्री लक्ष्मी यादव, अनीश जॉर्ज, सूरज ठाकुर, शैलेंद्र, भारती अटभैया, मोहन ठाकुर, भूपेंद्र राहुल पाल सहित बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे।
📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!
ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉
📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें




