
माँ गहकालिका के दरबार में सजेंगी भक्ति की आस्था ज्योतियाँ
रतनपुर। सिद्धपीठ माँ गहकालिका देवी (काली कुटी), रतनपुर में शारदीय नवरात्र महापूजन एवं विविध धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन 22 सितम्बर से प्रारंभ होकर 1 अक्टूबर 2025 तक भव्य रूप से संपन्न होगा।

वैदिक एवं पारंपरिक विधि-विधान से आयोजित होने वाले इस महापूजन कार्यक्रम का मार्गदर्शन आचार्य पं. धीरेंद्र दुबे (शास्त्री) करेंगे। इस दौरान प्रतिदिन विशेष पूजन, पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे।
मंदिर ट्रस्ट समिति ने श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वे अपने परिवार सहित कार्यक्रम में सम्मिलित होकर शारदीय नवरात्र पूजन एवं सिद्धपीठ देवी दर्शन का पुण्य लाभ अवश्य प्राप्त करें।
📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!
ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉
📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें




