छत्तीसगढ़जगदलपुर

मीना बाजार में अव्यवस्थित पार्किंग से वार्डवासी होते हैं परेशान, व्यवस्था दुरुस्त करें संचालक – नरेंद्र पाणिग्राही

जगदलपुर। बस्तर दशहरा महोत्सव के अंतर्गत राजमहल परिसर में लगने वाला मीना बाजार हर साल की तरह इस बार भी लगाया जा रहा है। यहां न केवल जगदलपुर शहर बल्कि पूरे बस्तर संभाग से बड़ी संख्या में लोग पहुँचकर खरीदारी और मनोरंजन का आनंद लेते है।
लेकिन, मीना बाजार के कारण आस पास में लगे शिवमंदिर वार्ड, भैरमदेव वार्ड और सुभाष वार्ड के रहवासियों को गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ता है। क्योंकि मीना बाजार में आने वाले लोगों के द्वारा वार्ड के निवासरत लोगों के निवास के सामने अव्यवस्थित पार्किंग से वार्ड की गलियों में जाम की स्थिति बन जाती है, जिससे तीनों वार्ड के लोगों का आना-जाना कठिन हो जाता है।

इस संबंध में भैरमदेव वार्ड निवासी नरेंद्र पाणिग्राही ने कहा कि मीना बाजार संचालक यदि पार्किंग व्यवस्था को सुव्यवस्थित नहीं करते हैं, तो वार्डवासी मजबूरन मीना बाजार का विरोध करेंगे।
नरेंद्र पाणिग्राही ने प्रशासन और आयोजकों से अपील की है कि जल्द से जल्द अलग से पार्किंग स्थल निर्धारित किया जाए और वाहनों की अनियंत्रित आवाजाही पर रोक लगाई जाए, ताकि वार्डवासी को मीना बाजार के अव्यवस्थित पार्किंग से निजात मिल सके।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!