
माँ दंतेश्वरी दर्शन पदयात्रा में बस्तर पुलिस की अनोखी पहल
श्रद्धालुओं की सुरक्षा का जिम्मा संभाल रही बस्तर की यातायात पुलिस
जगदलपुर। दंतेश्वरी माता के दर्शन के लिए नवरात्र पर्व पर दंतेवाड़ा जा रहे हजारों पदयात्रियों की सुरक्षा को लेकर बस्तर पुलिस ने सराहनीय पहल की है। पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन में पूरे बस्तर जिले में पदयात्रियों के बैग पर रेडियम रिफ्लेक्टर स्टिकर लगाए जा रहे हैं।

इस कदम का उद्देश्य सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाना और दुर्घटनाओं की संभावनाओं को कम करना है। प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु जगदलपुर मार्ग से होकर माता के दरबार की ओर बढ़ते हैं और पूरे 9 दिनों में यह संख्या करीब एक लाख तक पहुँच जाती है।

इस दौरान रात और सुबह के समय जब दृश्यता कम रहती है, तब रेडियम स्टिकर चमककर वाहनों को पदयात्रियों की मौजूदगी का संकेत देते हैं। पुलिस की यह पहल श्रद्धालुओं के लिए वरदान साबित हो रही है और यात्रियों ने भी इसे सराहा है।
📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!
ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉
📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें





