छत्तीसगढ़जगदलपुरशिक्षा

शास. हाईस्कूल के नवीन भवन का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव व महापौर संजय पाण्डे ने किया लोकार्पण

न्यौता भोज में बच्चों के साथ बैठकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने किया भोजन

जगदलपुर। शासकीय हाईस्कूल हाटकचोरा के नव निर्मित शाला भवन का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने विधिवत फीता काटकर लोकार्पण किया। साथ ही शाला भवन में बच्चों के साथ न्यौता भोज में शामिल होकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने माध्यमिक व प्राथमिक के बच्चों के साथ भोजन किया। शासकीय हाईस्कूल हाटकचोरा नवीन भवन के लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने कहा कि नवीन शाला भवन के निर्माण से अध्यनरत छात्र छात्राओं को अब पढ़ने में सुविधा होगी। शाला में अध्ययनरत छात्र खूब मेहनत कर मन लगाकर पढ़ाई करें। शाला के विकास में जो मांग रखी है उसे जल्द पूरा किया जाएगा। छात्र जीवन अपने जीवन का स्वर्णिम समय होता है। अपना लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ाई करें। श्री देव ने कहा न्यौता भोज कार्यक्रम से समाज के लोगों में सामुदायिक सहभागिता का विकास होता है। वहीं नवीन भवन लोकार्पण कार्यक्रम में सर्वप्रथम मां सरस्वती जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। हाईस्कूल के छात्रों ने स्वागत गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

वहीं लोकार्पण कार्यक्रम में महापौर श्री संजय पांडे ने कहा नवीन शाला भवन के निर्माण से छात्र छात्राओं को काफी सुविधा होगी। डिजिटल इंडिया का समय है आधुनिक तकनीकी से नवाचार से हमें जुड़ना है। लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ाई कर अपना लक्ष्य प्राप्त करें। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव के नेतृत्व में जगदलपुर विधानसभा का चौमुखी विकास कार्य हो रहा है। वहीं एक पेड़ मां के नाम के तहत शाला प्रांगण में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने पौधारोपण किया। कार्यक्रम में अध्यक्ष श्री खेमसिंह देवांगन, एम आई सी सदस्य सुरेश गुप्ता, संग्राम सिंह राणा, कलावती कसेर, पार्षद अफरोज बेगम, राजेश श्रीवास्तव, शशि रथ, अभय दीक्षित, योगेश ठाकुर, योगेश शुक्ला, संतोष बाजपेई, रतन ब्यास, संयुक्त संचालक राकेश पाण्डेय, जिला शिक्षा अधिकारी बलिराम बधेल, बीईओ अनिल दास, अखिलेश मिश्रा, प्राचार्य श्रीमती कविता बिजोरिया, एवं स्कूल के शिक्षकगण उपस्थित थे।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!