छत्तीसगढ़

बदहाल बिजली व्यवस्था के खिलाफ भाजपा खोलेगी मोर्चा, 10 जून को धरना प्रर्दशन कर कांग्रेस की राज्य सरकार को घेरेंगे

सीजीटाइम्स। 08 जून 2019

जगदलपुर। प्रदेश में बदहाल हो चुकी बिजली व्यवस्था को लेकर भारतीय जनता पार्टी अब नई नवेली कांग्रेस राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेगी।
बिजली बिल हाफ करने के वायदे के बजाय बिजली आपूर्ति ही हाफ हो गयी है।शहरी क्षेत्र,ग्रामीण इलाके सभी जगह बिजली कटौती से आमजन त्रस्त है। जिसे लेकर भाजपा द्वारा सोमवार 10 जून को स्थानीय संजय मार्केट में कांग्रेस सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया जायेगा। दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक धरना के बाद कांग्रेस सरकार की नाकामियों व अव्यवस्थाओं बाबत राज्यपाल के नाम ज्ञापन भी सौंपा जायेगा।

आज इस संबंध में भाजपा जिला कार्यालय में पूर्व मंत्री केदार कश्यप व भाजपा जिलाध्यक्ष बैदूराम कश्यप ने पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और पार्षदोंं की बैठक भी ली। जिसमें पूर्व विधायक संतोष बाफना, किरण देव, डा.सुभाउ कश्यप, विद्याशरण तिवारी, योगेन्द्र पाण्डेय, रामाश्रय सिंह, आयेन्द्र आर्य आदि सहित पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद थे।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!