छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्कजगदलपुर

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के जगदलपुर प्रवास की तैयारियाँ तेज़, मंत्री केदार कश्यप ने लालबाग के कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

जगदलपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कल होने वाले जगदलपुर प्रवास को लेकर तैयारियाँ जोरों पर हैं। प्रवास स्थल लालबाग मैदान का आज मंत्री केदार कश्यप ने निरीक्षण किया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रवास को लेकर शहर में उत्साह का माहौल है और स्थानीय प्रशासन व्यवस्था को चाक-चौबंद करने में जुटा हुआ है।

निरीक्षण के दौरान मंत्री कश्यप ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। मौके पर महापौर संजय पाण्डे, जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश पाण्डेय, कलेक्टर हरिस एस, पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा, जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन, एसडीएम ऋषिकेश तिवारी, नगर निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, एमआईसी सदस्य निर्मल पाणिग्रही, लक्ष्मण झा, नगर निगम आयुक्त प्रवीण कुमार वर्मा, वन मंडलाधिकारी उत्तम गुप्ता, रंजीत पांडे, मंडल अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव, रोहित त्रिवेदी सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!