छत्तीसगढ़जगदलपुरराष्ट्रीय

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से शुभकामना संदेश प्राप्त होने पर सांसद महेश कश्यप ने जताया आभार, कहा – यह मेरे लिए गौरव और प्रेरणा का क्षण

जगदलपुर। बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद महेश कश्यप को उनके जन्मदिन के अवसर पर देश के सर्वोच्च पदाधिकारियों – महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एवं माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी – द्वारा शुभकामना संदेश पत्र प्राप्त हुए हैं। यह संदेश सांसद के लिए गर्व और प्रेरणा का क्षण बना।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने पत्र में सांसद महेश कश्यप के स्वस्थ, प्रसन्न और निष्ठापूर्वक राष्ट्र सेवा में निरंतर योगदान की शुभकामना व्यक्त की हैं। वहीं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने संदेश में सुख, स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करते हुए उनके कर्मठ, अनुशासित एवं समाजसेवी व्यक्तित्व की सराहना की। प्रधानमंत्री ने लिखा कि सांसद महेश कश्यप का अनुभव और समर्पण राष्ट्र निर्माण के कार्यों को नई दिशा प्रदान करेगा।

संदेश प्राप्त होने पर सांसद महेश कश्यप ने कहा कि महामहिम राष्ट्रपति एवं माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा भेजे गए शुभकामना संदेश मेरे लिए अत्यंत प्रेरणादायक और गौरवपूर्ण हैं। यह स्नेह और आशीर्वाद मुझे राष्ट्र सेवा के प्रति और अधिक समर्पण की प्रेरणा देते हैं। मैं उनके विश्वास और स्नेह के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!